फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Issues regarding sanitation and water supply raised at the grievance redressal camp.

Panchkula News: समाधान शिविर में उठीं सफाई और पानी की समस्याएं

Tue, 22 Sep 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding sanitation and water supply raised at the grievance redressal camp.
एसडीएम संयम गर्ग ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विज्ञापन

नई पेयजल पाइपलाइन के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा
वार्ड 18 में रोजाना कूड़ा उठाने और वार्ड 6 में अलग पाइपलाइन की मांग पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एसडीएम संयम गर्ग ने एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में वार्ड 18 में नियमित कूड़ा उठान और वार्ड 6 में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें पहुंचीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। वार्ड 6 के लिए अलग पेयजल पाइपलाइन बिछाने को लेकर एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए।
वार्ड नंबर 18 के निवासी ने शिकायत में बताया कि कचरे का प्रतिदिन उठान नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के संबंधित अधिकारी को जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नई पाइपलाइन के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश
वार्ड नंबर 6 के निवासी ने पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या रखी और वार्ड के लिए अलग पाइपलाइन बिछाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल्द एस्टीमेट तैयार कर अनुमोदन के लिए सरकार के पास भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलते ही नई पाइपलाइन बिछाने का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार और वीरवार को लगता है समाधान शिविर
एसडीएम संयम गर्ग ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों से जुड़ते हैं और लोगों की शिकायतों पर हुई कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed