फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Issue of release of Sikh prisoners echoed in Lok Sabha

लोकसभा में गूंजा सिख बंदियों की रिहाई का मुद्दा

Tue, 05 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Issue of release of Sikh prisoners echoed in Lok Sabha
चंडीगढ़। पंजाब के सिख बंदियों की रिहाई का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में फिर गूंजा। शिअद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सिख बंदियों की रिहाई को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विभिन्न अपराधों में जेलों में बंद सिख बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, इसके बाद भी उनकी रिहाई में सरकार क्यों देरी कर रही है।
विज्ञापन

दविंदर पाल भुल्लर सहित 12 सिख बंदियों की रिहाई को लेकर लगातार पंजाब से मांग उठती रहती है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिख कैदियों की रिहाई के लिए कई सिख संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की ओर से भी दविंदर पाल भुल्लर सहित अन्य बंदियों की रिहाई की मांग की गई। पंजाब की हवारा कमेटी, पूर्व पंच प्यारे अकाल तख्त, सिख यूथ फेडरेशन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी, अकाल यूथ आदि संगठन भी सिख बंदियों रिहाई की मांग करते आ रहे हैं। अब चुनाव के बाद शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया है। शिअद सांसद ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब सिख बंदियों ने अपनी-अपनी सजा पूरी कर ली है तो फिर उनकी रिहाई सरकार क्यों नहीं सुनिश्चित का रही है। कई बंदी जेल में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, समुचित उपचार नहीं मिल पाने के कारण उनकी हालत और खराब हो रही है। सरकार पूरी तरह से बंदियों को रिहा नहीं करके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। सरकार को जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed