{"_id":"651b221ff666a88f1b06931b","slug":"iphone-not-delivered-even-after-deducting-money-from-account-rs-10000-compensation-on-flipkart-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-5087-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खाते से पैसे कटने के बाद भी डिलीवर नहीं हुआ आईफोन, फ्लिपकार्ट पर 10 हजार रुपये हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खाते से पैसे कटने के बाद भी डिलीवर नहीं हुआ आईफोन, फ्लिपकार्ट पर 10 हजार रुपये हर्जाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खाते से पैसे कटने के बाद भी आईफोन डिलीवर ना होने पर जिला उपभोक्ता निवारण आयोग ने फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ग्राहक को हुई मानसिक परेशानी के लिए 10 हजार रुपये हर्जाना लगाया है। इसके साथ ही आईफोन की कीमत 54,769 हजार रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है।
एमडीसी सेक्टर-5 में रहने वाली डॉ सुमाती जंड ने उपभोक्ता आयोग को दी शिकायत में बताया था कि उसने 27 सितंबर 2022 को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल पर आईफोन 13 128 जीबी फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया था। इसके लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट की थी। उसके खाते से पैसे कटने के बाद भी ऑर्डर नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बैंक गूगल पे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पैसे रिफंड करने की मांग की। कई बार शिकायत करने के बाद भी उपभोक्ता को पैसे रिफंड नहीं किए गए। शिकायतकर्ता ने मानसिक और आर्थिक परेशानी के लिए फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पार्टी बनाते हुए उपभोक्ता आयोग को शिकायत की थी। उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता की शिकायत को सही मानते हुए फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर हर्जाना लगाया है।