फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   International conference concludes, Arjun Award winner Dalel Singh Chauhan, Rajkumar Sangwan honored

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, अर्जुन अवॉर्ड विजेता दलेल सिंह चौहान, राजकुमार सांगवान सम्मानित

Sat, 24 Feb 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
International conference concludes, Arjun Award winner Dalel Singh Chauhan, Rajkumar Sangwan honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन अर्जुन अवॉर्ड विजेता दलेल सिंह चौहान, राजकुमार सांगवान और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सुनील डबास को सम्मानित किया गया। इसके साथ कॉलेज की पूर्व जिम्नास्टिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनाक्षी को भी सम्मानित किया गया। दलेल सिंह ने स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों को खेल को सदैव अपने अंग संग रखने का आह्वान किया।
राजकुमार सांगवान ने खेल जगत में कॅरिअर की अपार संभावनाओं पर अपनी बात रखी। डॉ. सुनील डबास ने खेलों के वैज्ञानिक पक्ष पर बात रखते हुए कहा कि खेलों में शोध का स्तर विकसित होने के कारण स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों से वर्जित प्रोडक्ट्स और डोपिंग से बचते हुए ईमानदारी से मूल्यपरक अभ्यास करने की सलाह दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी उपाध्यक्ष एवं हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री शिरकत की। उन्होंने ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत में खेलों का दर्शन दूसरों को हराने की अपेक्षा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। देश को वास्तव में विश्वगुरु बनाने के लिए अन्य देशों की नकल करने की बजाय खेल, दर्शन और अन्य क्षेत्रों में स्वयं के पैमाने निश्चित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्यमी और समाज सेवक वेद प्रकाश गर्ग ने शिरकत करते हुए कहा कि यदि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहते हैं तो खेलों के बिना यह लगभग असंभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य यशपाल सिंह ने सम्मेलन में आएं सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान मंच का संचालन डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने किया। दो दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कनाडा, इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ईरान के साथ देश भर से 500 से अधिक लोगों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कनाडा, इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ईरान के साथ देश भर से 500 से अधिक लोगों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में डॉ. राम मेहर सिंह, डॉ. विजय कुमार, प्रोफेसर प्रताप, प्रोफेसर प्रवीण ढांडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed