फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   internatioanl tiquando championship, iquando championship, panchkula, sports

पंचकूला के 8 बच्चों का ताइक्वांडो इंटरनेशलन चैंपियनशिप के लिए हुअा चयन

Thu, 09 Jun 2016 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
internatioanl tiquando championship, iquando championship, panchkula, sports
चैंपियशिप के लिए चयन - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी कर घर में दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त हो पाता है। लेकिन बच्चों को ऐसा बनाया है कि मंच मिलते ही ये अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने निकल पड़े हैं। पंचकूला और चंडीगढ़ से आठ बच्चों का नेपाल में होने वाले इंडिया वर्सेज नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। इनकी कोच अमिता मरवाहा ने बताया कि ये बच्चे फ्री में उनके पास मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेते हैं। पिछले एक साल से इन बच्चों को वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रही हैं।   
विज्ञापन


सफाई कर्मी का बेटा करेगा इंटरनेशनल चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व
पंचकूला सेक्टर-4 में लोगों को घरों में सफाई का काम करने वाली सुनीता का बेटा अंकित नेपाल में होने वाले इंटरनेशल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। वह हरिपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-7 का छात्र है। इस चैंपियनशिप में उसका चयन ट्राइसिटी और नॉर्थ जोन  ताइक्वाडो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।  पिछले 13 सालों से अंकित अपने मां के साथ पंचकूला में रह रहा है। 
विज्ञापन


मजदूर की बेटी नेपाल में मचाएगी धमाल 
मजदूर की बेटी नेपाल में होने वाले इंडिया वर्सेज नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैडेट कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान दो फाइट में मोनी ने जीत दर्ज की, उसके आधार पर मोनी का चयन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। मोनी  पंचकूला सेक्टर-4 के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कोच अमिता मारवाहा के पास फ्री में ताइक्वाडो चैंपियनशिप की प्रैक्टिस कर रही है। उसका चयन जूनियर कैटेगरी में हुआ है। मोनी मूल रूप से यूपी की रहने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलडिंग कर घर चलाते हैं पिता, बेटी देश के लिए खेलेगी 
इंडिया वर्सेज नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रिया का चयन हुआ है। उसके पिता वेलडिंग का काम कर घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चला पाते हैं। एक कमरे में पिछले दस सालों से प्रिया का पूरा परिवार गुजर बसर कर रहा है। प्रिया हल्लो माजरा में रहती है। वह कक्षा 8वीं की छात्रा है। इस चैंपियनशिप में ट्रायल के दौरान लगातार तीन फाइट में जीत दर्ज करने के बाद प्रिया का चयन इंटरनेशन चैंपियनशिप के लिए हुआ। 

नार्थ में जीता स्वर्ण, अब इंटरनेशन चैंपियनशिप की बारी 
 मजदूरी का काम करने वाले  दुर्जनराम का बेटा करण नेपाल में होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।  नार्थ जोन ताइक्वाडो चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन और इंटरनेशनल चैंपियनशिप के ट्रायल के दौरान लगातार चार फाइट में जीत दर्ज करने पर नेपाल में होने वाले इंडिया वर्सेज नेपाल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। 

कुंक का बेटा नेपाल में मचाएगा धमाल 
लोगों के घरों में कुंक का काम करने वाले ओमबहादुर का बेटा कृष्णा नेपाल में ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियशिप में खेल के मैदान में धमाल मचाएगा। कृष्णा 8वीं कक्षा का छात्र है। वह पंचकूला में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेता है।   


कमलेश और प्रभाकर भी इंटरनेशनल चैंपियशिप का हिस्सा बनेंगे 
कमलेश और प्रभाकर भी ताइक्वांडो इंटरनेशल चैंपियशिप में हिस्सा लेंगे। इन दोनों खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल में लगातार तीन फाइट में जीत हासिल करने पर किया गया है। इसके अलावा ये दोनों खिलाडिय़ों ने ट्राइसिटी और नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed