फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to demolish the dilapidated buildings of the Health Department

Punjab: स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल इमारतों को गिराने के निर्देश, प्रदेश में खोले जाएंगे 14 नए जन औषधि स्टोर

Fri, 28 Oct 2022 01:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

खस्ता हालत वाली पुरानी इमारतों को उचित प्रक्रिया अपनाते हुए गिरा दिया जाएगा। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 25 जन औषधि स्टोर पहले ही किफायती दरों पर दवाएं मुहैया करवा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए ऐसे 14 और स्टोर खोलने की योजना है।

विज्ञापन
Instructions to demolish the dilapidated buildings of the Health Department
चेतन सिंह जौड़ामाजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य में स्वास्थ्य महकमे के अधीन खस्ताहाल भवनों को उचित प्रक्रिया अपनाकर गिराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 नए जन औषधि स्टोर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की अध्यक्षता में गुरुवार को पंजाब भवन चंडीगढ़ में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने विभाग में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को सक्रिय रहने और सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी काम को पूरा करने में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गलती करने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे पंजाब की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को उनके मेडिकल उपकरणों की जानकारी मुहैया करवाने के साथ-साथ किसी भी नए उपकरण की जरूरत या मरम्मत को लेकर अवगत करवाने संबंधी निर्देश दें। इसको लेकर बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं में खराब या इस्तेमाल में न आने वाले उपकरणों का निपटारा करने की कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा, जिससे अस्पतालों में जगह खाली हो सके। मंत्री ने अस्पतालों में साफ-सफाई के रखरखाव के लिए ठेके की स्थिति संबंधी जानकारी भी ली और अधिकारियों को कहा कि अस्पतालों की बेहतर देखभाल को सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि खस्ता हालत वाली पुरानी इमारतों को उचित प्रक्रिया अपनाते हुए गिरा दिया जाए। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 25 जन औषधि स्टोर पहले ही किफायती दरों पर दवाएं मुहैया करवा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए ऐसे 14 और स्टोर खोलने की योजना है।

मंत्री ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की शिकायतों पर भी विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को उनकी जायज मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों के मेडिकल बिलों की अदायगी को लेकर किसी भी बकाया मामले को निपटाने के लिए भी कहा।


बैठक में मिशन डायरेक्टर एनएचएम अभिनव त्रिखा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. रविंदरपाल कौर, निदेशक होम्योपैथी, निदेशक आयुर्वेद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed