फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to clear roadside bushes and make 'black spots' safe.

Panchkula News: सड़क किनारे झाड़ियां हटाने और ब्लैक स्पॉट सुरक्षित करने के निर्देश

Wed, 12 Aug 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions to clear roadside bushes and make 'black spots' safe.
उपायुक्त सतपाल शर्मा बोले- हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा उपाय तेज करें, स्कूल बसों की नियमित जांच होगी
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बरसात के मौसम में सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम और स्कूल बसों की नियमित जांच को लेकर उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पति की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को रोड साइनेज का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। नगर निगम को माजरी चौक पुल के नीचे सफाई और सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगे 319 सीसीटीवी कैमरे फिलहाल कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संभावित दुर्घटना स्थलों की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा के दौरान सभी स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण करने और नियमों का पालन न करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। बैठक में आरटीए सचिव हैरतजीत कौर, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक, एसीपी सुरेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed