फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions issued to all political parties to appoint BLA-2s as soon as possible.

Panchkula News: सभी राजनैतिक पार्टियों को जल्द से जल्द बीएलए-2 नियुक्त करने के दिए निर्देश

Fri, 22 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to all political parties to appoint BLA-2s as soon as possible.
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों को जल्द से जल्द अपने बीएलए-2 नियुक्त करने का अनुरोध किया ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य इलैक्ट्रोल से मृत व्यक्तियों के नाम को हटाना, दोहरी प्रविष्टियां हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना, नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना है। इसके अलावा इलैक्ट्रोल को शुद्ध और अघतन, हर पात्र नागरिक का पंजीकरण सुनिश्चित करना, चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष करवाने के लिए एसआईआर जरूरी है।
एसआईआर की प्रक्रिया हरियाणा में 24 वर्ष पूर्व अंतिम बार वर्ष 2002 में हुई थी। उन्होंने बताया कि गणना अवधि का कार्य 15 जून 2026 से शुरू किया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करेंगे। 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ और बीएलए की शुद्ध और स्टीक मतदाता सूची तैयार करने में अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्र भरने एवं दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाने के लिए हाईब्रिड मोड ( ऑनलाइन व ऑफलाइन ) की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए वेबसाइट लिंक https://voters.eci.gov.in एवं क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा गणना प्रपत्र भरा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के समय बीएलए का महत्वपूर्ण रोल होता है। विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा। बीएलए का कार्य मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की स्टीक जानकारी देना, जनचेतना के लिए प्रचार प्रसार करना, दस्तावेजों में से संभावित दस्तावेजों की उपलब्धता का प्रचार प्रसार करना है। इस दौरान वे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मतदाताओं द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्रों को संग्रहित कर बीएलओ को जमा करवाना भी बीएलए की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed