{"_id":"61ef0e716850b104e9230332","slug":"instructions-instructions-to-give-action-taken-report-to-the-department-of-cooperative-societies-by-february-7-pkl-office-news-pkl440190324","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश : सहकारी समितियां विभाग को एक्शन टेकन रिपोर्ट 7 फरवरी तक देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश : सहकारी समितियां विभाग को एक्शन टेकन रिपोर्ट 7 फरवरी तक देने के निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन केसी भारद्वाज ने सहकारी समितियां विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकार के आदेशों को ना मानने पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन ने शिकायतें सुनकर कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि बार-बार आदेशों के बाद भी समितियां की एडिशनल रजिस्ट्रार सुमन बल्हारा या उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं दी जा रही। संजीव शर्मा की शिकायत पर केसी भारद्वाज के आदेश के बाद भी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभाग पंचकूला के संबंधित नोडल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी अधिकारी सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहे।
इस बारे में उन्हें पहले भी आगाह किया गया था कि वह दिनांक 24 जनवरी को सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड सहित उपस्थित रहें। इस बारे में विभाग के विभागाध्यक्ष की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त रजिस्ट्रार चौधरी राजेंद्र सिंह के संज्ञान में मामला लाया गया। विभाग के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध ठोस एवं कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया।
केसी भारद्वाज ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला में शिकायतों की सुनवाई की। लोक संपर्क विभाग की दो, चिकित्सा शिक्षा विभाग की एक, आयुष विभाग की दो, सोशल जस्टिस एंपावरमेंट विभाग की एक, शिक्षा विभाग की 2, एचएसएमआईटीसी विभाग की चार, पुलिस विभाग की एक और रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभाग की एक, शिकायत के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एक्शन टेकन रिपोर्ट लेकर उपस्थित हुए और तीन शिकायतों का शिकायतकर्ता से विचार-विमर्श के उपरांत निपटान किया।