फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions given to join polio campaign by following Corona guide line

कोरोना गाइड लाइन का पालन कर पोलियो अभियान से जुड़ने का दिया निर्देश

Sat, 26 Feb 2022 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to join polio campaign by following Corona guide line
बरवाला। 27 फरवरी को आयोजित पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. मोहित शर्मा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सभी सब सेंटरों के डॉक्टर, हेल्थ वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर आशा वर्कर्स ने भाग लिया। मीटिंग में डॉ. मोहित शर्मा ने पोलियो अभियान को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएनएम आदि को कोरोना गाइड लाइन का पालन कर पोलियो अभियान में काम करने का निर्देश दिया। डॉक्टर मोहित शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान बरवाला बस स्टैंड पोलियो बूथ पर हर वाहन में सवार बच्चे को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला, पोल्ट्री फार्म, ईट भट्ठों आदि स्थानों पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो क्षेत्र में जाकर 0 से 5 वर्ष के हर बच्चे को पोलियो की दवाई पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई पीने से वंचित न रह सके। इस मीटिंग में एएनएम पूजा, रमन, तारो, शर्मिला, रंजना, एलएचवी संतोष, आशा वर्कर सुमनलता, दर्शनी देवी, राजिंदर, स्नेह लता, प्रवीण, रुकमेश, रमा, जयकौर, जसवीर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed