फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions for implementing e-office work, fast exercise for paperless work

पेपरलेस कार्य के लिए कवायद तेज, ई-ऑफिस कार्य लागू करने के निर्देश

Wed, 03 Feb 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions for implementing e-office work, fast exercise for paperless work
पंचकूला। पेपरलेस कार्य के लिए कवायद तेज हो गई है। जिला कार्यालय में त्वरित गति से ई-आफिस कार्य लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार से प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी राकेश गुप्ता को वीसी के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय सरल केंद्रों के में सुचारु ढंग से कार्य किया जा रहा है। सभी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य भी युद्धस्तर पर हो रहा है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा कई स्थानों पर अतिरिक्त केंद्र भी खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से कम आय वाले परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पहचान पत्र के लिए जो नागरिक अन्य प्रदेशों से हैं एवं हरियाणा में अस्थाई तौर पर रह रहे हैं उनके भी अस्थाई तौर परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। वीसी में उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का भी तत्परता से निपटारा किया जा रहा है। जिन विभागों में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतें लंबित हैं उनकी समीक्षा करके विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सक्षम योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को लाभ देने के लिए भी विभागाध्यक्ष आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं तथा निर्धारित नॉर्म अनुसार सक्षम युवा लगाएं। वीसी में पोक्सो एक्ट एवं पीएनडीटी एक्ट की भी समीक्षा की गई। नगराधीश सिमरनजीत कौर के अलावा मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सहित संबधित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed