फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inspector arrested for missing wheat worth Rs 1.24 crore from Pangrain warehouses

Panchkula News: पनग्रेन के गोदामों से 1.24 करोड़ का गेहूं गायब करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Inspector arrested for missing wheat worth Rs 1.24 crore from Pangrain warehouses
चंडीगढ़। पनग्रेन के गोदामों से 989 क्विंटल गेहूं गायब कर सरकारी खजाने को 1.24 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के इंस्पेक्टर (ग्रेड-1) बिक्रमजीत सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया है। यह घोटाला उस समय किया जब वह साल 2019 से 2021 तक श्री खडूर साहिब जिला तरनतारन में पनग्रेन गोदामों के इंचार्ज के रूप में तैनात था। मौजूदा समय में वह इंस्पेक्टर के पद पर गुरदासपुर में तैनात है। विजिलेंस ने उस पर भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को उसकी सेवाओं से निलंबित कर दिया है। विजिलेंस आरोपी की गत छह साल में बनाई गई संपत्ति की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की तरनतारन यूनिट ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर कुछ समय पहले श्री खडूर साहिब में पनग्रेन के गोदामों में औचक चेकिंग की। इन गोदामों में स्टोर किए गए स्टॉक में क्रमवार 2019-2020 और 2020-2021 के दौरान 760 और 229 क्विंटल गेहूं गायब पाया गया। इस गेहूं की मार्केट कीमत 12493709 रुपये निकली।
विज्ञापन

मामला ध्यान में आने के बाद विजिलेंस ने सारी पड़ताल की। इस संबंध में विभाग के कई अधिकारियों से सवाल जवाब किए गए। इसके बाद पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि यह अपनी तरह का नया मामला आया है। जब सरकारी गोदामों से गेहूं गायब हुआ है। ऐसे में विजिलेंस अब हर एंगल पर काम कर रही है। अधिकारियों की माने तो आने वाले समय में कुछ और गिरफ्तारियां तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed