{"_id":"6a95d61a952dbfa15e01a5f9","slug":"inspection-of-arrangements-in-phc-instructions-for-improving-patient-facilities-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-140682-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएचसी में व्यवस्थाओं की जांच, मरीजों की सुविधा में सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएचसी में व्यवस्थाओं की जांच, मरीजों की सुविधा में सुधार के निर्देश
विज्ञापन
इंचार्ज डॉ. हर्ष ने ओपीडी से लेकर लैब, फार्मेसी और डिलीवरी हट का लिया जायजा
स्वास्थ्य कर्मियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की व्यवस्थाओं की जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. हर्ष ने डेंटल ओपीडी, मलेरिया रूम, इमरजेंसी रूम, डिलीवरी हट, लैबोरेटरी, फार्मेसी और एंबुलेंस सुविधा का जायजा लिया। इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था भी जांची।
डॉ. हर्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों को सभी संसाधनों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने टीबी मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा, ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। जांच के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. गुरमीत सिंह और डेंटल सर्जन डॉ. नेहा भी मौजूद रहीं।