फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Insects found in sweets, Food and Supply Department sent sample for testing

Panchkula News: मिठाई में निकले कीड़े, फूड एंड सप्लाई विभाग ने सैंपल भर जांच को भेजा

Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Insects found in sweets, Food and Supply Department sent sample for testing
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित एक स्वीट शॉप से खरीदी मिठाई में कीड़े निकले हैं। ग्राहक ने दो हजार रुपये में मिठाई खरीदी थी। ग्राहक मिठाई का डिब्बा लेकर दुकान पर पहुंचा। उन्होंने गोपाल स्वीट्स पर आरोप लगाया कि मिठाई में कीड़े थे। खराब होने के बाद मिठाई उन्हें दी गई। मामला बढ़ता देख ग्राहक लालचंद ने फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी को फोन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है।
वहीं गोपाल स्वीट्स के मैनेजर ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। पंचकूला निवासी लालचंद ने सेक्टर-8 गोपाल स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। लालचंद ने बताया कि 24 अक्तूबर को उन्होंने गोपाल स्वीट्स से काजू, बादाम और चॉकलेट का एक डिब्बा खरीदा था। इसकी कीमत दो हजार रुपये थे। यह मिठाई का डिब्बा उन्होंने अपने रिश्तेदार को भिजवाया था। लालचंद ने आरोप लगाया कि जब उनके रिश्तेदारों ने मिठाई खाई तो उसमें कीड़े निकल आए। उन्होंने कहा कि इतनी महंगी मिठाई खरीदने के बाद उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हो रही है।
विज्ञापन

इसके बाद वह गोपाल स्वीट्स पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद उन्होंने अपनी गलती मानने के बजाय आरोप को बेबुनियाद बताया है। इस मौके पर आए एफएसओ सुभाष चंदर ने बताया कि गोपाल स्वीट्स की मिठाई के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। गोपाल स्वीट्स के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन पर यह आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed