फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   INLD supremo OP Chautala will strike a chord amid farmers' agitation

किसान आंदोलन के बीच ताल ठोकेंगे इनेलो सुप्रीमो

Sun, 18 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
INLD supremo OP Chautala will strike a chord amid farmers' agitation
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला किसान आंदोलन के बीच ताल ठोकने जा रहे हैं। उन्होने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर धरना दे रहे किसानों के पास जाने के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। चौटाला 20 जुलाई को इसकी शुरुआत पलवल व गाजीपुर बार्डर से करेंगे। पलवल बॉर्डर पर फरीदाबाद, पलवल व मेवात के इनेलो कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। गाजीपुर बार्डर पर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं को 11 बजे पहुंचना होगा। दोनों जगह कार्यकर्ता चौटाला के साथ किसानों के बीच जाएंगे। 21 जुलाई को चौटाला बहादुरगढ़ टिकरी बार्डर जाएंगे। हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा व फतेहाबाद के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे महर्षि दयानंद पार्क बहादुरगढ़ बाईपास पर पहुंचकर चौटाला का स्वागत करेंगे। इसी दिन सुबह साढ़े 11 बजे चौटाला कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत व यमुनानगर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंघु बार्डर जाएंगे। 24 जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे इनेलो सुप्रीमो कितलाना टोल पर भिवानी व दादरी के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन

25 जुलाई को सुबह दस बजे वह नरवाना हलका को छोड़कर जींद हलके के कार्यकर्ताओं के साथ खटखड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों के बीच जाएंगे। इसी दिन 11 बजे चौटाला नरवाना के अलावा कैथल व अंबाला जिला के कार्यकर्ताओं के साथ बदोवाल टोल पर किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचेंगे। हर जिला के जोन अध्यक्ष, जिला व प्रकोष्ठ पदाधिकारी 5-5 वाहन व 5-5 व्यक्ति अपने साथ लेकर आएंगे। जिला, हलका प्रधान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को चौटाला के कार्यक्रमों में दस-दस व्यक्ति लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed