फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   INLD chief will barricade across the country for the formation of Third Front

तीसरे मोर्चे के गठन के लिए इनेलो प्रमुख देश भर में करेंगे मोर्चाबंदी

Wed, 28 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
INLD chief will barricade across the country for the formation of Third Front
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के खिलाफ मजबूत तीसरा मोर्चा खड़ा करने के लिए इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला देश भर में मोर्चाबंदी करेंगे। इनेलो विचारधारा की सभी विपक्षी पार्टियों के साथ वह जल्दी बातचीत का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं। जेडीयू नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पहली अगस्त को उनकी लंच डिप्लोमेसी होगी। 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में अपनी आगामी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोन उनके पास आया था। वह एक अगस्त को उनके निवास पर साथ भोजन करेंगे। जब दो राजनीतिक लोग आपस में बैठेंगे तो राजनीतिक चर्चा होगी। ममता बनर्जी से भी उनके पारिवारिक संबंध हैं और वे एक-दूसरे के दुख-दर्द में निरंतर भागीदार हैं। आज सबसे जरूरी यह है कि मौजूदा शासन का पतन कैसे किया जाए। इसके लिए उनका प्रयास होगा कि वह मजबूत तीसरा मोर्चा बनाएं।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से संपर्क स्थापित करेंगे। 25 सितंबर को स्व. देवीलाल की जयंती से पहले वह हर प्रदेश में जाएंगे। सभी राजनीतिक विपक्षी पार्टियों के लोगों से बातचीत की जाएगी। इसमें भाजपा सरकार का विकल्प तैयार किया जाएगा, जिसे आने वाले चुनाव में सफलता मिले, जिससे भ्रष्ट केंद्र सरकार का अंत हो। तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा भी 25 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटकड़ टोल की घटना पर उन्होंने कहा कि देश में हर ख्याल के लोग हैं और अपनी सोच के मुताबिक निर्णय लेते हैं। जेल से रिहा होने के बाद वह सबसे पहले किसानों को बधाई देने गए थे, जिन्होंने इस संघर्ष में इकट्ठे होकर छत्तीस जात के लोगों को शामिल किया है। केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून योजनाबद्ध तरीके से अडानी और अंबानी जैसे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए हैं।

जजपा के गठन पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी सोच होती है, उन लोगों ने क्या सोचकर नई पार्टी बनाई, वे ही बता सकते हैं। आज उनमें भगदड़ मची हुई है और उस पार्टी के लोग छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी को भी लोग इनेलो में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed