फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Information about various government schemes given to 127 beneficiary families

सीए एचएसवीपी को भेजी सीवर के मैनहोल बंद करने की शिकायत

Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Information about various government schemes given to 127 beneficiary families
पंचकूला। शहर में 40 साल पहले डाली गई सीवरेज पाइपलाइन का सही से रखरखाव नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और मेयर सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी है। उन्होंने अधिकारियों से सीवरेज पाइपलाइन की सफाई कराने की मांग की है, जिससे शहर को बारिश में जलभराव की स्थिति न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने सीवरेज के मैनहोल ही बंद कर दिए हैं या खत्म कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं मैनहोल के ऊपर सड़क बना दी गई है तो कहीं पर फुटपाथ। ऐसे में अब वहां से पाइपलाइन की सफाई संभव नहीं है। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर, लीली बावा, वरिष्ठ-उप-प्रधान, कमलेश लोहाट एवं अन्य सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, एचएसवीपी मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, एचएसवीपी मुख्य अभियंता वाईएम मेहरा, मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह और एसई विजय कुमार गोयल को पत्र लिखकर सीवरेज की पाइपलाइन की सफाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सर्वे करने के बाद भेजी शिकायत
एसके नैय्यर ने बताया कि उन्होंने सीवरेज के मैनहोल की स्थिति जांचने के लिए एक टीम का गठन किया है। टीम के मुख्य कार्यकर्ता पब्लिक हेल्थ विभाग के सेवानिवृत्त एसडीई मोहनलाल गोयल ने बताया कि शहर में स्टॉर्म-वाटर-पाइप-लाइन पर यथायोग्य मैनहोल बनाए गए थे, ताकि वक्त के साथ सफाई होती रहे। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी शहर की सड़कें बारिश के पानी में जल्दी ही लबालब हो जाती हैं। इससे पानी की निकासी भी बहुत धीरे-धीरे होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टरों में है ज्यादा दिक्कत
जानकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर 19, 4, 9, 10, 14, 15, 16 औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2 में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा गोल चक्करों पर जिसमें अग्रवाल ट्रस्ट चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, सेक्टर 9-10 और 15-16 चौक, सेक्टर 4-5 और 10-11 चौक, सेक्टर 11-12 और 12ए-14 चौक और सेक्टर-19 के लिए नया बनाया गए अंडरपास में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा होती है।

कोट्स
सीवरेज लाइन के मैनहोल ब्लॉक होने की बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई निश्चित जगह बताई जाए तो उसकी जांच कराई जा सकती है। वहां कोई खामी मिलती है तो इस समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। -कैलाश काला, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed