{"_id":"5e79002f8ebc3e773f30acd8","slug":"industry-shutdown-of-parwanoo-baddi-and-nalagarh-pkl-office-news-pkl3704826199","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू, बद्दी और नालागढ़ की इंडस्ट्री शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू, बद्दी और नालागढ़ की इंडस्ट्री शटडाउन
विज्ञापन
पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार विजय बंसल के पत्र को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव हिमाचल व जिला उपायुक्त सोलन को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश परवाणू, बद्दी व नालागढ़ की इंडस्ट्री को शटडाउन करने को कहा है।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने बंसल को ईमेल के माध्यम से दी है। कार्रवाई पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे इलाके के हजारों युवाओं को तो राहत मिलेगी। 23 मार्च सुबह शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एडवोकेट विजय बंसल एडवोकेट ने जिला सोलन के उपायुक्त को मेल भेजकर और सीएम जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री कार्यालय हिमाचल प्रदेश को ट्वीट कर मांग की थी कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जिला पंचकूला खासकर कालका-पिंजौर से परवाणू, बद्दी व नालागढ़ की इंडस्ट्री में काम करने आने वाले युवाओं, महिलाओं व व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से ऑन पेय छुट्टी या छूट देने के आदेश पारित किए जाएं।
उन्होंने यह भी मांग की थी कि यहां की इंडस्ट्री को लॉक डाउन के आदेश दिए जाएं। दोपहर को ही हिमाचल प्रशासन द्वारा पूरे हिमाचल में लॉक डाउन के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद विजय बंसल ने इस फैसले का जनहित में स्वागत किया है।