फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industrial area stuck in departmental tussle, 22 km roads to be improved

Panchkula News: विभागों की खींचतान में फंसा इंडस्ट्रियल एरिया, 22 किमी सड़कें सुधरेंगी

Sat, 29 Aug 2026 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Industrial area stuck in departmental tussle, 22 km roads to be improved
कचरा, लावारिस पशु और बंद स्ट्रीट लाइटों से बदहाल फेज-1 और 2; 16 करोड़ में री-कार्पेटिंग का काम सितंबर में शुरू होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की जिम्मेदारी को लेकर विभागों की खींचतान से बदहाली बढ़ रही है। कचरे के ढेर, खुली नालियां, बंद स्ट्रीट लाइटें और लावारिस पशुओं की समस्या से व्यापारी और हजारों कर्मचारी परेशान हैं। वहीं राहत की बात है कि एचएसआईआईडीसी ने 22 किलोमीटर सड़क की री-कार्पेटिंग और रोड फर्नीचर का काम 16 करोड़ रुपये में अलॉट कर दिया है। मानसून के बाद सितंबर में काम शुरू होगा।

जिम्मेदारी को लेकर विभागों में असमंजस
नए सरकारी आदेश के बाद इंडस्ट्रियल एरिया के सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विंग को नगर निगम के हवाले किया गया है, लेकिन सैनिटेशन की जिम्मेदारी को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया अभी तक निगम के अधीन नहीं था। नए अरेंजमेंट में सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निगम को मिला है, जबकि सैनिटेशन और अन्य विंग एचएसआईआईडीसी के पास हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत एचएसआईआईडीसी का कहना है कि सैनिटेशन विंग हमेशा से नगर निगम के पास रहा है। मेन रोड और पार्क पीएमडीए देखता है, जबकि इंटरनल रोड एचएसआईआईडीसी के अधीन हैं। अधिकारियों के अलग-अलग दावों से जुरिस्डिक्शन को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। इसका खामियाजा इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारियों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में शुरू होगी सड़कों की मरम्मत
सालों से टूटी-फूटी और गड्ढों वाली सड़कों से अब राहत मिलने की उम्मीद है। एचएसआईआईडीसी सितंबर में 22 किलोमीटर रोड नेटवर्क की री-कार्पेटिंग शुरू करेगा। प्रोजेक्ट में सड़कों के साथ फुटपाथ, पेवर ब्लॉक, जरूरत के अनुसार सीसी रोड, प्लॉट इंडिकेटर, रोड स्टड्स, रोड मार्किंग और ट्रैफिक साइन भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में एचएसआईआईडीसी के इंजीनियरिंग विंग के वरिष्ठ अभियंता अजय मोहन बंसल से संपर्क नहीं हो पाया।


22 करोड़ का टेंडर, 16 करोड़ में अलॉट
एचएसआईआईडीसी के एसडीओ ऋषि के अनुसार 22 किलोमीटर सड़क की री-कार्पेटिंग और रोड फर्नीचर का काम 16 करोड़ रुपये में अलॉट किया गया है। पहले 22 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था। सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म को काम दिया गया है और मुख्यमंत्री से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। मानसून खत्म होने के बाद सितंबर में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed