फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industrial area is in bad shape: people are troubled by broken roads and road traffic jams

औद्योगिक क्षेत्र खस्ताहाल : टूटी सड़कें, रोड गली जाम से लोग परेशान

Sun, 01 Sep 2024 05:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Industrial area is in bad shape: people are troubled by broken roads and road traffic jams
सड़क के गड्ढों से बढ़ गए हैं हादसे, बारिश में लोग नहीं आ रहे खरीदारी करने, व्यापार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में भले ही 15 साल में विकसित करने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन खस्ताहाल सड़क, बारिश में जाम रोड गली, पानी की धीमी सप्लाई और सीवर की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस कारण उद्यमियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों की तरफ से प्रशासन, नगर निगम और एचएसवीपी से लगातार मूलभूत सुविधा ठीक करने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक यह ठीक नहीं हो पाई है। इस कारण यहां पर एक हजार उद्यमियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से अभी तक उन्हें निजात नहीं मिली है।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में एक हजार प्लाॅट हैं। इसमें उद्यमियों की तरफ से लगातार खस्ताहाल सड़क को ठीक करने, रोड गली की सफाई और पानी की सप्लाई ठीक होने के लिए आए दिन आवाज उठाई जा रही है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। सुविधाएं ठीक नहीं होने के कारण लोग औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में बारिश के दिनों में कम आते हैं। इस कारण सभी तरह का व्यापार प्रभावित होता है। सड़कों में गड्ढे होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। इस कारण कई बार वाहन सड़कों पर फंस रहे हैं। इसके अलावा रोड गली की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी बारिश होने के दो दिन तक गड्ढों में फंसा रहता है। इस कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों की सड़क में गड्ढे होने से व्यापार प्रभावित
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 की सड़काें पर गड्ढे होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर रहा है। पानी भरने के बाद गड्ढों में वाहन फंसने के साथ हादसों के मामले बढ़ गए हैं। इस कारण लोग इस मौसम में आने से कतरा रहे हैं। इसे लेकर कई बार नगर निगम को सभी रोड बनाने के लिए लिखा और ज्ञापन दिया लेकिन यह केवल आश्वासन तक सीमित रहा है। इस कारण समस्या का खात्मा नहीं हुआ है। -राकेश गर्ग, महासचिव, पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी और सप्लाई नहीं होने से परेशानी
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में सीवर और रोड गली जाम होने के कारण पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदगी बनी रहती है। बारिश के बाद रोड गली जाम रहती है। पानी की सप्लाई सुबह केवल दो घंटे होती है। इससे भी पानी कम दबाव से आ रहा है। इसके लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इसके बाद भी अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया जा सका है। मांग के बाद विभागों की तरफ से किसी प्रकार का अच्छा रिस्पांस नहीं आया है। -सीबी गोयल, उद्यमी


औद्योगिक क्षेत्र-1 और दो की मुख्य सड़कों का टेंडर हो चुका है। बारिश के कारण अभी काम रुका हुआ है। बारिश बंद होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। -एनके पायल, एक्सईएन, पीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed