फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Industrial area and Sector-14 will get gas before pipeline

Panchkula News: औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 को पाइप लाइन से पहले मिलेगी गैस

Fri, 10 Mar 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Industrial area and Sector-14 will get gas before pipeline
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 के लोगों तक सबसे पहले पाइप लाइन से गैस पहुंचाई जाएगी। कंपनी ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 में पाइप लाइन बिछाने के लिए इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने नगर निगम से अनुमति मांगी है। इस पर निगम विचार कर रहा है। इसकी मंजूरी मिलते ही कंपनी निगम से सेक्टर-16, 17 व 18 में गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमति लेगा। हाउसिंग बोर्ड से औद्योगिक क्षेत्र तक करीब 10.5 किलोमीटर का पाइप लाइन बिछाया जाना था। इसमें करीब पांच किलोमीटर का काम कंपनी ने पूरा कर लिया है। इस परियोजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2021 को सेक्टर-15 के सब्जी मंडी मैदान से हुई थी। इस प्रोजेक्ट का काम 30 सितंबर 2021 तक पूरा करना था, लेकिन प्रोजेक्ट समय पर रफ्तार नहीं पकड़ पाई। अब कंपनी ने नगर निगम महापौर के फटकार के बाद दोबारा काम शुरू किया है। बता दें कि गैस परियोजना की मुख्य पाइप लाइन हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से सेक्टर-16 होकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 बिछाया जाना है। 2.3 किलोमीटर पाइप लाइन के मुख्य लाइन का काम पंचकूला सिंहद्वार से ओल्ड पंचकूला रोड तक करीब 2.3 किलोमीटर तक पूरा कर लिया गया है। इसके लिए सूरज थिएटर और औद्योगिक क्षेत्र में स्टेशन बनाया जाएगा। पहले चरण में शहर के पेट्रोल पंप में सीएनजी स्टेशन की व्यवस्था और दूसरे चरण में शहर के सभी घरों तक पाइप लाइन पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

समय और पैसे दोनों की होगी बचत घरेलू रसोई गैस सिलिंडर में गैस लीक होना और सिलिंडर फटने जैसी कई संभावनाएं रहती हैं। गैस पाइपलाइन के बिछने से ऐसे हादसों पर अंकुश लगेगा। इससे गृहिणियों को समय पर गैस उपलब्ध होगी। वहीं, जितनी गैस इस्तेमाल होगी, उतना ही बिल का भुगतान करना होगा। इस प्रोजेक्ट के शुरुआत के बाद लोगों को न तो सिलिंडर खत्म होने पर बुकिंग की चिंता होगी और न गैस एजेंसी से सिलिंडर की सप्लाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उन्हें गैस पाइपलाइन के जरिए घर में गैस मिलेगी। गैस का हर माह रीडिंग के आधार पर बिल आएगा। इसके लिए बिजली मीटर की तरह घर में एक मीटर लगेगा। पाइप के रास्ते घर तक पहुंचने वाली गैस लोगों को एलपीजी से 20 फीसदी सस्ती मिलेगी।
विज्ञापन

1000 हजार ऑटो चालकों को मिले राहत शहर में करीब 1000 सीएनजी ऑटो दौड़ रहे हैं। अभी उन्हें सीएनजी के लिए चंडीगढ़ आईटी पार्क और जीरकपुर पटियाला रोड के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके चलते उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। उन्हें लंबी दूरी भी तय करने के साथ लंबी कतार का सामना करना पड़ता है। प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद ऑटो चालकों को पंचकूला में सीएनजी की सुविधा सेक्टर-16 पेट्रोल पंप, सेक्टर-1 स्थित सूरजपुर सिनेमा के साथ पेट्रोल पंप और औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट का काम कंपनी ने शुरू कर दिया है। कंपनी ने नगर निगम में बैंक गारंटी के करीब 2.21 करोड़ रुपये जमा करवा दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 में पाइप लाइन बिछाने के लिए कंपनी ने निगम से अनुमति मांगी है। इस पर विचार किया जा रहा है। - कुलभूषण गोयल, महापौर, नगर निगम पंचकूला।


सिंहद्वार से ओल्ड पंचकूला रोड तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। हाउसिंग बोर्ड से पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र तक करीब 10.5 किलोमीटर में पांच किलोमीटर तक काम पूरा कर लिया गया है। - नवीन शर्मा, प्रवक्ता इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed