फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   India International Science Festival from December 6 to 9

Panchkula News: इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 6 से 9 दिसंबर तक

Fri, 05 Dec 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
India International Science Festival from December 6 to 9
हरियाणा के मुख्य सचिव ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षणउत्तर भारत में पहली बार आयोजित होगा प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल - 2025 का आयोजन 6 से 9 दिसंबर तक दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में किया जा रहा है। यह पहला अवसर है जब यह प्रतिष्ठित फेस्टिवल उत्तर भारत में हो रहा है।
कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से हज़ारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग लेंगे। इसरो, डीआरडीओ और अन्य अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी सत्रों और संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

तैयारी का जायजा लेने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हरियाणा और विशेषकर पंचकूला के लिए गौरव का विषय है और इससे विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, नगराधीश जागृति सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फेस्टिवल का 11वां संस्करण विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भव्य एग्ज़िबिशन, थीमैटिक कॉन्क्लेव, स्टार्टअप शोकेस, छात्रों और वैज्ञानिकों के संवाद सत्र, और विभिन्न पब्लिक आउटरीच गतिविधियां शामिल होंगी। इसका उद्देश्य आम जनता में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed