फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In which courts cases are pending against Hawara, order to submit information

Panchkula News: हवारा के खिलाफ किस-किस अदालत में मामले लंबित, जानकारी सौंपने का आदेश

Thu, 08 Feb 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
In which courts cases are pending against Hawara, order to submit information
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या सहित बुड़ैल जेल ब्रेक व पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली की अदालतों में चल रहे दर्जनों मामलों की सुनवाई तिहाड़ जेल में ही वीसी के माध्यम से करने को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने उनके वकील से पूछा है कि हवारा पर किस-किस अदालत में कौन से केस लंबित हैं। हवारा ने याचिका में कहा है की उसके खिलाफ पंजाब सहित हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मामले लंबित हैं। वह इस समय जेल में है और प्रत्येक मामले में खुद पेश नहीं हो सकता। ऐसे में यह संबंधित सरकार की जिम्मेदारी है कि वो उसे हर मामले में अदालत में पेश करे। ऐसा नहीं किया जा रहा हैं जिसके चलते याचिकाकर्ता को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है इसलिए उसके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई किसी भी एक कोर्ट में करवाई जाए।
विज्ञापन

हवारा के खिलाफ दिल्ली में एक, हरियाणा में एक, चंडीगढ़ में तीन और पंजाब की कई जिला अदालतों में कुल मिला 31 मामले लंबित हैं। पहली बार हवारा को वर्ष 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हवारा के खिलाफ कई अन्य जगह मामले दर्ज किए गए थे। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान हवारा के वकील से पूछा है कि हवारा के खिलाफ किस-किस अदालत में कौन कौन-कौन से अपराध में कितने मामले लंबित हैं। अगली सुनवाई पर इस बारे में आंकड़ों सहित जवाब दाखिल करने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed