{"_id":"6480ee304e594cea52056357","slug":"in-the-review-meeting-instructions-were-given-to-complete-the-projects-on-time-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-1963-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समीक्षा बैठक में परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समीक्षा बैठक में परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में चल रही एक करोड़ रुपये की राशि से अधिक के विकास कार्यों, परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह व नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी मौजूद रहे। विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने इस परियोजनाओं में शामिल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी इन परियोजनाओं को राज्य के लोगों को समर्पित करने के उद्देश्य से समय पर पूरा करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों से साप्ताहिक या पाक्षिक आधार पर अपने-अपने स्तर पर कार्यों की स्थिति की नियमित निगरानी करने को कहा।
उन्होंने सेक्टर-24/26 से सटे घग्घर नदी पर बन रहे एचएल ब्रिज की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को सितंबर 2023 के अंत तक पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेक्टर-24 में मल्टी-फीचर पार्क की प्रगति का आंकलन भी किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि 8 करोड़ रुपये की लागत से इसका पहला चरण कार्य पूरा हो चुका है।
परियोजना को समय पर पूरा करने का प्रयास जारी है। इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों, पुलों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वृद्धाश्रम, सेक्टर- 5 में राज्य पुरातत्व और संग्रहालय भवन, पिंजौर में फल और सब्जी बाजार के निर्माण सहित कई अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन विकासात्मक परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन की निगरानी के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो राज्य के समग्र विकास और कल्याण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रशासन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।