{"_id":"6ace8ecff4adf9fe5608b0de","slug":"in-the-name-of-repair-the-potholes-are-being-filled-with-gutka-mud-anger-among-the-villagers-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142630-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरम्त के नाम पर गड्ढों में गटका मिट्टी भरकर की जा रही खानापूर्ति, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरम्त के नाम पर गड्ढों में गटका मिट्टी भरकर की जा रही खानापूर्ति, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
एक साल से जर्जर रिहौड़-खटौली सड़क से परेशान लोग, धान मंडी तक फसल पहुंचाने में किसानों को भी दिक्कत
बरवाला। गांव रिहौड़ से खटौली तक जर्जर सड़क पर बने गड्ढों में गटका और मिट्टी भरकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक साल से बदहाल सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीण भजन लाल, जंग शेर, सुरेश कुमार, रामकुमार और ब्रह्मपाल ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। बरसात में पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगता और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। धान की फसल लेकर बरवाला मंडी जाने वाले किसानों को भी परेशानी होती है। उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का डर सताता है।
खटौली, सुखदर्शनपुर, बटवाल और ढडारड़ूं सहित कई गांवों के लोग इसी मार्ग से बरवाला आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से गड्ढों में मिट्टी भरने के बजाय सड़क की उचित मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
पीडब्ल्यूडी के तरुण शर्मा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। टेंडर पास होते ही जल्द मरम्मत का काम सही ढंग से करवाया जाएगा।