फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In some places, the track is suspended in mid-air; in others, there is no trace of a bridge.

Panchkula News: कहीं हवा में झूल रहा ट्रैक, कहीं पुल का नामोनिशान नहीं

Sun, 27 Sep 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In some places, the track is suspended in mid-air; in others, there is no trace of a bridge.
कालका। अगस्त में हिमाचल प्रदेश में हुई तेज बारिश का असर अब भी कालका-शिमला हेरिटेज रेल सेक्शन पर दिखाई दे रहा है। जगह-जगह मिट्टी धंसने और बहने से रेलवे ट्रैक और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुल संख्या-57 और 58 के आसपास स्थिति ज्यादा खराब है। इसके चलते कालका से धर्मपुर तक रेल सेवा प्रभावित है और रेलवे की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की टीम ने ग्राउंड जीरो पर करीब एक किलोमीटर हिस्से में स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला। कहीं ट्रैक के नीचे की मिट्टी और गिट्टी पूरी तरह बह चुकी थी तो कहीं रेलवे का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन

पुल संख्या-57 के पास हवा में झूल रहा ट्रैक
पुल संख्या-57 के पास ट्रैक के नीचे की मिट्टी, गिट्टी और सहायक ढांचा पूरी तरह बह चुका है। इसके चलते नैरो गेज रेलवे ट्रैक का बड़ा हिस्सा हवा में लटका दिखाई दिया। ट्रैक के नीचे गहरी खाई नजर आ रही थी। रेलवे की ओर से इस हिस्से को दुरुस्त करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल संख्या-58 के पास पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त
पुल संख्या-58 के पास बारिश से रेलवे के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मौके पर रेलवे की ओर से जेसीबी लगाकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त क्षेत्र को समतल करने के साथ पिलर तैयार करने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
कुछ दूरी पर फिर बह गई ट्रैक के नीचे की मिट्टी
पुल संख्या-57 और 58 से कुछ दूरी पर भी ट्रैक का हिस्सा हवा में झूलता मिला। यहां भी नीचे की मिट्टी बह चुकी है। करीब एक किलोमीटर के हिस्से में तीन स्थानों पर नुकसान हुआ है और सभी जगह मरम्मत कार्य चल रहा है।

30 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द
रेलवे ने ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेनों के रद्दीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई है। कालका-शिमला के बीच कई अप और डाउन ट्रेनें रद्द हैं। ट्रेन संख्या 52453 धर्मपुर से चलेगी और धर्मपुर-कालका के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 52454 धर्मपुर तक संचालित होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रैक और ढांचे की बहाली का काम जारी है। मरम्मत पूरी होने के बाद ही रेल संचालन सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed