फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Indira Colony, a young man was injured by attacking him with a knife, a sword

इंदिरा कॉलोनी में युवक को चाकू, तलवार से हमला कर घायल किया

Tue, 01 Nov 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Indira Colony, a young man was injured by attacking him with a knife, a sword
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू और तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी गौरव ने शिकायत में बताया कि वह 29 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे खड़ग मंगोली से अपने घर जा रहा था। लेबर चौक के पास विकास, अमन समेत करीब 10 लड़के खड़े थे।
विज्ञापन

उन्होंने उसको रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका और अपने मामा के घर चला गया। कुछ देर बाद विकास, अमन, निर्मल, विवेक, देवा व अन्य दो लड़के अपने हाथों में लकड़ी, चाकू, तलवार लेकर उसके घर आए और दरवाजे को लात मारकर खोल दिया। इसके बाद हमलावरों ने उस हमला कर दिया। विकास ने पेट में चाकू मारा जबकि अमन ने उसके हाथ में मारी। इसके बाद अन्य लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed