फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In changing times, it is necessary to change the orthodox thinking, above human values: High Court

बदलते समय में रूढ़िवादी सोच को बदलना जरूरी, मानव जीवन मूल्यों से ऊपर: हाईकोर्ट

Tue, 10 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
In changing times, it is necessary to change the orthodox thinking, above human values: High Court
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रेमी जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और ऐसे में रूढ़िवादी सोच को बदलना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि मानव जीवन नैतिक मूल्यों से ऊपर है ऐेसे में जोड़े की रक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मेवात के एसपी को आदेश दिया है।
विज्ञापन

जोड़े द्वारा याचिका दाखिल करते हुए बताया गया कि पुरुष पहले से शादीशुदा है और लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ सहमति संबंध में रह रही है। दोनों के घरवालों को उनके रिश्ते से आपत्ति है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा दी जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे देश में लोग धर्म द्वारा समर्थित नैतिक मूल्यों के तार से जुड़े हुए हैं। समय के साथ बदलना जरूरी है और जो बदलते नहीं वे पीछे रह जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान सभी को जीवन की सुरक्षा का अधिकार देता है। संविधान सभी नागरिकों के लिए बराबर है और सांविधानिक अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हैं।
विज्ञापन

इस मामले में हाईकोर्ट को याची के रिश्ते की वैधता पर निर्णय नहीं लेना है बल्कि उनकी सुरक्षा की मांग पर निर्णय लेना है। हाईकोर्ट ने अब मेवात के एसपी को आदेश दिया है कि वो याची की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। साथ ही याची जोड़े को आदेश दिया कि जब तक बेहद आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed