फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal encroachments in Sector-12A village Rally upset shopkeepers

Panchkula News: सेक्टर-12ए गांव रैली में अवैध कब्जों से दुकानदार परेशान

Thu, 15 Jan 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments in Sector-12A village Rally upset shopkeepers
रेहड़ी-फड़ी और अवैध पार्किंग से आम लोगों को भी मुश्किलें, नगर निगम के प्रयास नाकाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सैक्टर-12ए स्थित गांव रैली क्षेत्र में अवैध कब्जों की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर निगम द्वारा इन्हें हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।
क्षेत्र में रेहड़ी-फड़ी वाले जगह-जगह कब्जा जमाकर खड़े रहते हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बालाजी मंदिर के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यहाँ भी अवैध कब्जे बढ़ गए हैं। कई लोग अपनी गाड़ियां स्थायी रूप से खड़ी कर चुके हैं, जिन पर अब धूल-मिट्टी जम चुकी है।
विज्ञापन

शाम होते ही रेहड़ी-फड़ी वाले पार्किंग स्थल पर कब्जा जमा लेते हैं, जिससे वाहन खड़ा करने की जगह पूरी तरह खत्म हो जाती है। गन्ना जूस, मूंगफली, पान-बीड़ी और सब्जी विक्रेताओं की वजह से क्षेत्र में अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने नगर निगम से अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने और रेहड़ी-फड़ी वालों पर नकेल कसने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed