फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal dumping taking place at 75 locations in Panchkula; PTZ cameras to be installed at borders.

Panchkula News: पंचकूला में 75 जगहों पर गिर रहा अवैध कूड़ा, सीमाओं पर लगेंगे पीटीजेड कैमरे

Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal dumping taking place at 75 locations in Panchkula; PTZ cameras to be installed at borders.
बद्दी-परवाणू से फलों का कबाड़, जीरकपुर-मोहाली से मलबा और चंडीगढ़ से गारबेज पहुंच रहा पंचकूला
विज्ञापन

4 मामले पकड़े, पुलिस करेगी नाकेबंदी, अज्ञात वाहनों की मूवमेंट ट्रेस कर रही निगम की टीमें, अब चालान के बजाय एफआईआर की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में रोजाना निकलने वाले करीब 200 मीट्रिक टन कूड़े के अलावा बाहरी क्षेत्रों का कचरा भी डंप किया जा रहा है। नगर निगम की मैपिंग में शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में 75 अवैध डंपिंग पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें रात के समय अज्ञात लोगों और वाहनों की आवाजाही सामने आई है। निगम की टीमें इनकी पड़ताल में जुटी हैं। निगम ने अब पुलिस के साथ मिलकर सीमाओं पर पीटीजेड कैमरे लगाने और नाके लगाकर कचरा ढोने वाले वाहनों की जांच का फैसला लिया है।

चार मामले पकड़े
नगर निगम की टीम अब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध डंपिंग के चार मामले पकड़ चुकी है। दो दिन पहले हिमाचल के बद्दी से फलों के कबाड़ से भरा ट्रक पंचकूला में कूड़ा गिराते पकड़ा गया। निगम ने पांच हजार रुपये का चालान कर ट्रक छोड़ दिया। जीरकपुर से दो अलग-अलग मामलों में पंचकूला सीमा में कचरा गिराते लोग पकड़े गए। दोनों वाहनों को दो दिन इंपाउंड रखने के बाद छोड़ दिया गया। करीब तीन महीने पहले चंडीगढ़ का गार्बेज पंचकूला में गिराते हुए भी लोग पकड़े गए थे। इस दौरान हाथापाई होने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था। निगम ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। निगम अधिकारियों ने हिमाचल, जीरकपुर और चंडीगढ़ जाकर वहां के कचरा कलेक्शन प्वाइंट भी देखे हैं।
विज्ञापन


यहां सबसे ज्यादा डंपिंग
निगम के शहर में 35 अधिकृत गारबेज कलेक्शन सेंटर हैं, जहां रोजाना रिपोर्टिंग होती है। इसके अलावा 75 अवैध डंपिंग साइटें चिन्हित की गई हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में पंजाब से कचरा आने की सूचना है। सेक्टर-20 श्मशानघाट के पास पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र में सबसे ज्यादा डंपिंग सामने आई है। बद्दी-परवाणू रोड के पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में रात के समय ट्रकों से कूड़ा गिराने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों से रखी जाएगी नजर
निगम और पुलिस ने संयुक्त योजना तैयार की है। पीटीजेड कैमरों से करीब एक किलोमीटर के दायरे में रात के समय वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। सीमाओं पर पुलिस नाके लगाकर कचरा ले जाने वाले वाहनों की जांच होगी। अवैध डंपिंग की वीडियो संबंधित हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को भेजी जाएगी। निगम ने कचरा गिराने वाली कुछ गाड़ियों की मूवमेंट भी ट्रेस की है और उनकी पहचान की जा रही है।


कोट
पंचकूला की सीमाओं और अंदरूनी जगहों पर करीब 75 प्वाइंट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां अवैध रूप से कचरा गिराया जा रहा है। मैंने व्यक्तिगत रूप से इन जगहों का दौरा किया है। चंडीगढ़, पंजाब और अब बद्दी से पंचकूला क्षेत्र में कचरा गिराए जाने के मामले सामने आए हैं। नगर निगम संबंधित प्रशासन को पत्र लिखेगा। पुलिस नाकेबंदी और पीटीजेड कैमरों से अज्ञात लोगों पर नजर रखी जाएगी।
-विनय कुमार, कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed