{"_id":"645020ded0b9e66741088ba4","slug":"illegal-detention-of-amritpals-associates-withdrawn-pkl-office-news-c-16-1-pkl1041-129817-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमृतपाल के साथियों की अवैध हिरासत से जुड़ी याचिकाएं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमृतपाल के साथियों की अवैध हिरासत से जुड़ी याचिकाएं वापस
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमृतपाल सिंह के साथी दलजीत कलसी, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री, कुलवंत सिंह रायके, विरेंद्र फौजी, बसंत सिंह और गुरमीत सिंह की अवैध हिरासत से जुड़ी याचिकाएं सोमवार को वापस ले ली गई। कोर्ट को बताया गया कि इनके परिजन इनसे मिल चुके हैं इस पर कोर्ट ने कहा कि अब इन याचिकाओं का औचित्य नहीं बचता।
विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से अमृतपाल के साथियों के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए इनके अवैध हिरासत में होने की दलील दी थी। इन याचिकाओं में अवैध हिरासत में रखे गए अमृतपाल के सहयोगियों को कोर्ट में पेश करने का निर्देश जारी करने की अपील की गई थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जिन लोगों की अवैध हिरासत का दावा किया जा रहा है उसने उनके परिजन डिबरूगढ़ में मिल चुके हैं।
इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने कहा कि अब इन याचिकाओं का कोई औचित्य नहीं बनता है। यदि याचिकाकर्ता चाहे तो एनएसए लगाने के लिए अलग से याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने याचिका को वापस ले लिया।