फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If you need emergency treatment, bring glucose and IV set.

Panchkula News: इमरजेंसी में इलाज कराना है तो ग्लूकोज और लगने वाली आईवी सेट लेकर आओ

Thu, 19 Feb 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
If you need emergency treatment, bring glucose and IV set.
पंचकूला। अगर आपको इमरजेंसी में इलाज कराना है तो ग्लूकोज और आईवी सेट की किट लेकर आना होगा। नहीं तो इलाज नहीं मिल सकेगा। बुधवार को सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज और आईवी सेट खत्म हो जाने के बाद मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में भर्ती मरीज अंदर ग्लूकोज और आईवी सेट खत्म होने के बाद बाहर से 200 से 300 रुपये खर्च कर ले आए। करीब सौ मरीजों को इसके लिए बाहर जाना पड़ा। इस कारण मरीज भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की इमरजेंसी में करीब चार सौ मरीज इलाज के लिए आए। इसमें मरीजों को बुखार के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर घटी होने के बाद ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह डॉक्टर की ओर से दी गई। इस दौरान इमरजेंसी में ग्लूकोज और आईवी सेटर खत्म हो गए। सेट खत्म होने के बाद मरीजों को इसे बाहर से 200 से चार सौ रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन

बाहर से लेकर आए आईवी सेट
मैं इलाज के लिए बाहर से आईवी सेट लेकर आया हूं। इसके बाद ग्लूकोज चढ़ा है। आईवी सेट बाहर से लाने के साथ ग्लूकोज भी लाना पड़ा है। इस कारण परेशानी हुई है। - महेंद्र सिंह, सूरजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज की सुविधा नहीं मिली
मैं सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार आने के बाद इलाज के लिए आया। डॉक्टर की ओर से ग्लूकोज चढ़ाने को कहा गया। इमरजेंसी में उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से लाना पड़ा है।- रमेश, मौलीजागरां

बेटे को चोट लगने के बाद नहीं मिला ग्लूकोज
मेरा एक्सीडेंट हो गया है। चोट लगने के कारण डॉक्टर की ओर से ग्लूकोज चढ़ाने को कहा गया। अस्पताल में नहीं मिलने पर परिजन जाकर ले आए। इस कारण इमरजेंसी में आने- जाने मेंं परेशानी हुई। - लालाराम, अभयपुर
दवाएं बाहर से लाना पड़ा
मुझे दो दिन से बुखार के साथ कमजोरी थी। डॉक्टरों की ओर से सभी दवाएं और ग्लूकोज, एमवी सेट बाहर से लाना पड़ा। अभी तक आराम नहीं मिल पाया है।- मेघा,पिंजौर

सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान ग्लूकोज और एमवी सेट खत्म हो गया है। जल्द ही इसे मंगाया जाएगा। इसकी डिमांड स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। जल्द ही सभी दवाएं इमरजेंसी में मंगाई जाएंगी। - आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed