{"_id":"60eb57bb8ebc3ed0173277cd","slug":"if-the-board-is-not-removed-within-72-hours-i-will-file-a-case-sabharwal-objected-to-the-board-put-up-by-the-hotel-owner-complained-in-writing-to-the-dcp-to-get-the-board-removed-pkl-office-news-pkl419759337","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में बोर्ड को न हटाया तो करवाउंगा केस दर्ज: सभ्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में बोर्ड को न हटाया तो करवाउंगा केस दर्ज: सभ्रवाल
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित इंडियन होटल के मालिक द्वारा लगवाए बोर्ड पर समाजसेवी संदीप सभ्रवाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस बोर्ड को हटवाने के लिए डीसीपी पंचकूला और नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। संदीप सभ्रवाल ने ऐलान किया है कि नगर निगम की जमीन पर लगे बोर्ड को यदि 72 घंटे के अंदर न हटाया गया तो वह केस दर्ज करवाएंगे।
इंडियन होटल के मालिक बलबीर पाल दंदयान ने होटल के पास एक बोर्ड लगाया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि यदि सरकारी या फिर आम आदमी ये साबित कर दे कि होटल सात फुट फिरनी की जमीन पर बना है तो वह उसे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे। इतना ही नहीं यदि कब्जा साबित हो जाता है तो वह स्वयं हटाएंगे और रेडक्रॉस सोसायटी को एक करोड़ रुपये दान में देंगे, जिसे सरकार जनहित में खर्च कर सकती है।
समाजसेवी संदीप सभ्रवाल ने कहा कि इंडियन होटल के मालिक बलबीर पाल दंदयान ने निगम की भूमि पर एक नोटिस बोर्ड लगाया है। जिसमें उन्होंने उनका नाम लिखा है। इतना ही नहीं बलबीर पाल दंदयान ने यह भी लिखा है कि उनका मानना है कि गांव की फिरनी पर 7 बाय 36 फुट का अवैध कब्जा है और जो इस कब्जे को साबित कर देगा उसे वह 10 लाख रुपये इनाम में देंगे। सभ्रवाल ने कहा कि निगम की जमीन पर लगा यह नोटिस बोर्ड उनके लिए सामाजिक बेइज्जती व मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रहा है। सभ्रवाल ने कहा कि उनका इस जमीन पर कोई मालिकाना हक नहीं है। उन्हें एक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। क्योंकि वह इस जमीन के मालिकाना हक की असलियत को जानते हैं।
विज्ञापन
निगम की जमीन पर नहीं लगा है नोटिस बोर्ड
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित इंडियन होटल के मालिक बलबीर पाल दंदयान का कहना है कि 10 लाख रुपये के इनाम से संबंधित बोर्ड को उन्होंने नगर निगम की जमीन पर नहीं लगाया है। उन्होंने इस बोर्ड को होटल की जमीन में लगा रखा है। निगम द्वारा उन्हें एनओसी भी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वह तो इस नोटिस बोर्ड के जरिए सरकारी अधिकारी और आम जनता से अपील कर रहे हैं कि यदि कोई सात फुट फिरनी की जमीन पर होटल का कब्जा साबित कर दे तो उसे वह इनाम देंगे। जिस व्यक्ति ने नोटिस बोर्ड पर आपत्ति जताई है उसके साथ काफी समय से संपत्ति विवाद चल रहा है, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है।