{"_id":"5f4020d28ebc3e3cb354f0c5","slug":"if-he-stopped-gambling-in-the-morning-pradhan-was-attacked-in-mandi-in-the-evening-pkl-office-news-pkl385394257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह जुआ खेलने से रोका तो शाम को मंडी में प्रधान पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह जुआ खेलने से रोका तो शाम को मंडी में प्रधान पर किया हमला
विज्ञापन
पंचकूला। जुआ खेलने से मना करने पर शरारती तत्वों ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृज मोहन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं सेक्टर-20 स्थित सेब मार्केट की करीब चार शॉप को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने शॉप के शीशे और फर्नीचर और पंखों को काफी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। शरारती तत्व जाते-जाते प्रधान को जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात में कई जगह छापे भी मारे।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह सेब मंडी में पांच लोग जुआ खेल रहे। उनको एसोसिएशन के सदस्यों ने मना किया। इसके बाद वह पांचों लोग (सीएच-01-एक्स-9595) सफेद जैन कार में सवार होकर भाग गए। इसके बाद करीब साढ़े छह बजे 25-30 लड़कों को लेकर आए। आते ही ईंटों से हमला कर दफ्तर के शीशे तोड़ दिए। शरारती तत्वों ने फर्नीचर, पंखे सब तोड़ डाले। इसके बाद जब लोग वहां इकट्ठे होने लगे तो जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। उन्होंने शिकायत में कहा है कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य को जानमाल का खतरा हुआ तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।
बृजमोहन ने कहा कि शरारती तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह मंडी को पूरी तरह बंद कर देंगे। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149, 427, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आरोपी राजीव कॉलोनी, आशियाना फ्लैट के बताए जा रहे हैं।