{"_id":"6078a3508ebc3ecc5f0d1bbb","slug":"identify-interested-investors-from-all-over-the-world-in-haryana-cm-bureau-news-pkl4104950101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इच्छुक दुनिया भर के निवेशकों की करें पहचान : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इच्छुक दुनिया भर के निवेशकों की करें पहचान : सीएम
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश सहयोग विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए हरियाणवी प्रवासियों के साथ मजबूत संबंध विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि सरकार के साथ हरियाणवी प्रवासियों का जुड़ाव मजबूत हो।
मुख्यमंत्री वीरवार को यहां विदेश सहयोग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को गो ग्लोबल एप्रोच के माध्यम से हरियाणा को ‘ग्लोबल ब्रांड’ के रूप में स्थापित करने के लिए दुनियाभर के इच्छुक निवेशकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को अपनी गतिविधियों का प्रगति चार्ट तैयार कर मासिक आधार पर समीक्षा बैठक करनी होगी। निर्यात बढ़ाने की दिशा में देशवार लक्षित गतिविधियां तैयार किया जाए।
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक डॉ. अनंत प्रकाश पांडे ने मुख्यमंत्री को हरियाणवी प्रवासियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पिछले साल और अब तक राज्य सरकार ने भारत में पोलैंड के दूतावास, अमेरिकी दूतावास, ब्रिटिश हाईकमीशन, स्विट्जरलैंड के दूतावास, ऑस्ट्रेलिया दूतावास, जापान में भारतीय दूतावास के साथ निरंतर बातचीत की है। विभाग का उद्देश्य हरियाणा को उद्योग, शिक्षा, कौशल विकास और पर्यटन के लिए एक हब के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल विकास सुनिश्चित करने और प्रमाणीकरण के लिए विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इससे हरियाणा के युवा विदेशों में रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे। विभाग कौशल विकास के सहयोग के लिए कई विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में है। पांडे ने बताया कि हाल ही में उज्बेकिस्तान गणराज्य में भारत के राजदूत मनीष प्रभात के साथ भविष्य में होने वाले भारत-उजबेकिस्तान कार्यक्रमों के बारे वार्ता की गई है।