{"_id":"676db2db78fc22d3ef09f58b","slug":"identification-of-three-accused-of-triple-murder-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-13640-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रिपल मर्डर के तीन आरोपियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रिपल मर्डर के तीन आरोपियों की पहचान
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रिपल मर्डर के 5वें दिन पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है। दिल्ली और पंचकूला सीआईए जल्द गैंगवार का खुलासा करेंगी। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों की लंबाई 6 फीट 3 इंच के लगभग है। इस हत्याकांड को ब्रिटेन में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के खास शूटर पोलू रूपाणी, कालू और साहिल ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की होंडा सिटी कार बठिंडा से बरामद कर ली है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से मोहाली से तरफ भागे थे। इनकी आखिरी लोकेशन हिमाचल और दिल्ली में मिली है। पिंजौर थाने के एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि सल्तनत रेस्टोरेंट पर नजर रखने के साथ आसपास भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
मास्टरमाइंड हो सकता है मोहित भारद्वाज
सूत्रों के मुताबिक बर्थडे पार्टी आयोजित करने वाले रोहित भारद्वाज का छोटा भाई मोहित भारद्वाज पंचकूला पुलिस के निशाने पर है। नंदू गैंग से मोहित का नाम कई बार जोड़ा गया है। सीआईए अब मोहित भारद्वाज से पूछताछ कर सकती है। हत्याकांड में शामिल शूटरों के अलावा पार्टी का लोकेशन देने वाले मुखबिर की भी पुलिस तलाश कर रही है। इसके अलावा पार्टी में आए मोहित और विक्की के कई अन्य दोस्तों पर नजर है।
गैंगवार में शामिल शूटरों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। हमलावरों की लोकेशन के आधार पर पुलिस छापा मार रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम से संपर्क कर गिरफ्तारी की जाएगी। -अरविंद कम्बोज एसीपी क्राइम, पंचकूला