फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Identification of a young man who was in the grip of Delhi-Kalka century

दिल्ली-कालका शताब्दी की चेपट में आने वाले युवक की हुई शिनाख्त

Wed, 26 Feb 2020 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Identification of a young man who was in the grip of Delhi-Kalka century
कालका। बीते दिन दिल्ली-कालका शताब्दी की चपेट में आने से मरे युवक की शिनाख्त हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी गौरव मिश्रा के रूप में हुई है। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि गौरव विवाहित था और बद्दी में नौकरी करता था। मंगलवार को गौरव दोपहर के समय घरवालों को बाहर घूमने के लिए कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। गौरव के घर न आने पर उसके परिवार के सदस्यों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता न चल सका।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि बुधवार सुबह आनन-फानन में उनके परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद उसका परिवार जीआरपी कालका थाने पहुंच गया था और उनको अस्पताल में शव की शिनाख्त करवा दी गई थी। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
क्या था मामला
मंगलवार को कालका पुलिस स्टेशन के पीछे की तरफ से गुजर रही रेलवे लाइन पर दिल्ली-कालका शताब्दी की चपेट में आने से गौरव की मौत हो गई थी। इसके बाद जीआरपी ने मामले की जांच करते हुए शव को कालका सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed