{"_id":"60c3ca208ebc3e87637520e7","slug":"ias-sharandeep-kaur-removed-from-the-post-of-commissioner-of-panchkula-panchkula-news-pkl416387924","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस शरणदीप कौर को पंचकूला निगमायुक्त के पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस शरणदीप कौर को पंचकूला निगमायुक्त के पद से हटाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को निगमायुक्त और जिला नगर आयुक्त पंचकूला के पद से हटा दिया है। बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें यहां नियुक्ति दी गई थी, लेकिन उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए शरणदीप कौर को निदेशक सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग व निदेशक नागरिक संसाधन सूचना विभाग लगाया है।
पंचकूला के डीसी विनय प्रताप सिंह अब निगमायुक्त व जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। राजीव रतन को आयुक्त, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के अलावा निदेशक विज्ञान एवं तकनीक विभाग व प्रबंध निदेशक हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड का जिम्मा सौंपा है। मोनिका मलिक को सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग व विशेष सचिव हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग लगाया है।
हरियाणा सरकार ने आईसीएएस सोफिया दहिया को पुन पदनामित किया है। अभी तक वह महाप्रबंधक, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण नई दिल्ली का जिम्मा संभाल रही थीं। अब उन्हें प्रशासक, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण नई दिल्ली लगाया है।