फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IAS Amit Aggarwal is now Additional Principal Secretary to CM

आईएएस अमित अग्रवाल अब सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव

Sun, 03 Jan 2021 09:56 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
IAS Amit Aggarwal is now Additional Principal Secretary to CM
आईएएस अमित अग्रवाल। - फोटो : a
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को और पावरफुल कर दिया है। अग्रवाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक वह मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-1 का जिम्मा संभाल रहे थे।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से रविवार को जारी दो आईएएस के तबादला एवं नियुक्ति आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-1 अमित अग्रवाल को पुन: पदनामित कर मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव लगाया गया है। आईएएस वी उमाशंकर के सीएम का प्रधान सचिव बनने के बाद किसी को अतिरिक्त प्रधान सचिव नहीं लगाया था। अब अमित को यह जिम्मेदारी मिली है। अमित राज्यपाल के सचिव, आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक का जिम्मा संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार ने हैफेड के प्रबंध निदेशक दुष्मंता कुमार बेहरा को वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed