फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Husband arrested again in case of wife's suspicious death, on two-day police remand

Panchkula News: पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पति दोबारा गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested again in case of wife's suspicious death, on two-day police remand
14 जुलाई को सेक्टर-20 के सनसिटी सोसाइटी में घटी थी घटना, महिला के परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। 14 जुलाई को सेक्टर-20 के सनसिटी सोसाइटी में शैली कांसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति पंकज कांसल को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अधिवक्ता यवनीत ढाकला ने बताया कि पंकज को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस पंकज से शैली की मौत के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी।


क्या था मामला

सेक्टर-20 के सनसिटी सोसाइटी में 14 जुलाई को शैली कांसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शैली के परिजनों ने सेक्टर-20 थाना के पास सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया था। वहीं, उन्होंने शैली के पति पंकज कांसल समेत उसके घरवालों पर शैली की हत्या के आरोप लगाए थे। शैली कांसल की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। शाम के समय डीसीपी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर महिला के शव को सड़क से हटवाया। सेक्टर-20 में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति पंकज को 14 जुलाई की रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed