{"_id":"5f061f7f8ebc3e639a6a897c","slug":"husband-accused-of-dowry-harassment-arrested-got-bail-pkl-office-news-pkl3806881185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार, मिली जमानत
विज्ञापन
पंचकूला। दहेज उत्पीड़न मामले के एक आरोपी को थाना मनसा देवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। आरोपी धीरज सेहरावत नई दिल्ली के सेक्टर-9सी, वसंत कुंज का रहने वाला है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी धीरज के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी हुई थी। उस दौरान धीरज के परिवार ने कहा था कि उन्हें बेटे के लिए केवल अच्छी लड़की चाहिए और कुछ नहीं। इसके बावजूद युवती के परिवार ने शादी पर अपने सामर्थ्य अनुसार खर्च किया। वहीं धीरज के परिवार को कार और अन्य सामान के लिए कैश भी दिया लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी और उसके पारिवारिक सदस्यों ने उयुवती को परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोप हैं कि धीरज और उसके पारिवारिक सदस्यों ने युवती को तंग कर कहा कि उन्हें लग्जरी कार चाहिए थी लेकिन उसके परिवार ने उन्हें कुछ ही लाख रुपये देकर ठग लिया। इता ही नहीं आरोपियों ने उन्हें मानसिक और अन्य माध्यमों से टॉर्चर किया। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत कर दी। थाना मनसा देवी पुलिस ने 2019 में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।