फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Humidity increases amid clouds, mercury to rise again in three days

Panchkula News: बादलों के बीच बढ़ी उमस, तीन दिन में फिर चढ़ेगा पारा

Fri, 08 May 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Humidity increases amid clouds, mercury to rise again in three days
11 मई के बाद तेज हवाओं और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन आने वाले तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से तेज हवाओं और बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 10 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप तेज होने से तापमान में करीब छह डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आठ से 10 मई के बीच गर्मी का असर अधिक रहेगा, इसलिए लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 11 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed