{"_id":"637bde69c1965e74b278f9ee","slug":"htet-validity-proposed-to-be-10-years-instead-of-7-panchkula-news-pkl4689895156","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आजीवन नहीं होगी एचटेट प्रमाण पत्रों की वैधता, सात के बजाया 10 साल करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आजीवन नहीं होगी एचटेट प्रमाण पत्रों की वैधता, सात के बजाया 10 साल करने का प्रस्ताव
Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
सार
हरियाणा में अभी टीजीटी के 7471 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाने हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 28 सितंबर इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन सरकार ने इन पदों को वापस ले लिया। अब नए सिरे से इन पदों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के प्रमाण पत्रों की वैधता ताउम्र करने से हरियाणा सरकार ने इनकार कर दिया है। अब बीच का रास्ता निकालते हुए प्रमाण पत्रों की वैधता 7 की बजाय 10 साल करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को लेकर जल्द ही शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बैठक करेंगे। इस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री की ही लगनी है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साथ कानूनी विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में ही तय होगा कि एचटेट प्रमाण पत्रों की वैधता कितनी होगी।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने 29 सितंबर को पत्रकारों से बातचीत में प्रमाण पत्रों की वैधता लाइफ टाइम किए जाने का एलान किया था। उस समय शिक्षा मंत्री ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी बात हो चुकी है और जल्द इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
7471 टीजीटी की आनी है भर्ती
हरियाणा में अभी टीजीटी के 7471 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाने हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 28 सितंबर इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन सरकार ने इन पदों को वापस ले लिया। अब नए सिरे से इन पदों को निकाला जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शिक्षा विभाग की ओर से मांग की जाएगी, तुरंत पदों को विज्ञापित कर दिया जाएगा। उनका प्रयास कि दिसंबर से पहले पद विज्ञापित किए जाएं, ताकि 2015 में एचटेट पास को मौका मिल सके।
विज्ञापन
हमारी मंशा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता ताउम्र किए जाने की थी, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी और कानूनी दिक्कतें हैं। अब इसकी वैधता 7 की बजाय 10 साल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बैठक होगी। अंतिम फैसला वही लेंगे। -कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री

31 दिसंबर तक मान्य होंगे 2015 में पास एचटेट, पीजीटी भर्ती में ले सकेंगे हिस्सा
वर्ष 2015 में एचटेट की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक है। क्योंकि हरियाणा में पहले एचटेट की वैधता पांच साल थी, लेकिन जून 2020 में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) को सात तक वैध करने के बाद हरियाणा सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी। ऐसे में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई पीजीटी की 4476 में हिस्सा ले सकेंगे। आयोग द्वारा 12 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं और 31 दिसंबर तक उनके प्रमाण पत्र वैध रहेंगे।
तकनीकी और कानूनी अड़चनों का दिया हवाला
अब हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि वह एचटेट की वैधता ता उम्र नहीं करने जा रही है। तकनीकी और कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए सरकार अब अब ऐलान से पीछे हट रही है। युवाओं की नाराजगी को देखते हुए अब बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। अब सात साल के स्थान पर प्रमाण पत्रों की वैधता 10 साल करने का नया प्रस्ताव है। जल्द ही यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने पेश किया जाएगा और वही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। गौर हो कि हरियाणा में एक लाख के करीब अभ्यर्थियों ने एचटेट की परीक्षा पास कर रखी हैं। सरकार की सात साल की वैधता के अनुसार 31 दिसंबर के बाद इनके प्रमाण पत्रों की वैधता समाप्त होनी है।