फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP exempted its customers from biometric attendance

Panchkula News: एचएसवीपी ने अपने ग्राहकों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से दी छूट

Wed, 14 Jun 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
HSVP exempted its customers from biometric attendance
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए बायोमेट्रिक अटेंडेंस से छूट दे दी है। पहले खरीददार और बेचने वालों को प्राधिकरण के कार्यालय में आकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगानी पड़ती थी। प्राधिकरण की इस छूट के बाद लोगों को काफी लाभ होगा, क्योंकि पहले संपत्ति खरीददारी और बेचने वाले को सिंगल विंडो पर आकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगवानी पड़ती थी। इसके बाद फाइल आगे बढ़ती थी, लेकिन यदि किसी कारणवश में फाइल रिजेक्ट होती थी, तो दोनों को दोबारा बायोमेट्रिक के लिए आना पड़ता था।
विज्ञापन

बायोमेट्रिक को खत्म करवाने के लिए पिछले कई वर्षों से हरियाणा प्रापर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल संघर्ष कर रहे थे। सुरेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ कई बार मुख्य प्रशासक, संपदा अधिकारी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिल चुके थे और अब लोगों को राहत दे दी गई है। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि पहले खरीदने वाले के आधार कार्ड से आनलाइन आवेदन करने के बाद फाइल जेई, अकाउंटेंट, असिस्टेंट एवं सुपरीटेंडेंट से होने के बाद सिंगल विंडो पर बायोमेट्रिक एवं फोटो होती थी।
विज्ञापन

उसके बाद संपदा अधिकारी के पास जाती थी। लेकिन अब सुपरिटेंडेंट के बाद बायोमेट्रिक एवं फोटो के प्रावधान को खत्म करते हुए फाइल को सीधा संपदा अधिकारी के पास भेजने की अनुमति दे दी है। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि सेलडीड के बाद रिअलाटमेंट के लिए आवेदन करना पड़ता एवं ओटीपी भी बेचने वाले से लेना पड़ता था। अब फैसला लिया गया कि तहसील से ही रिअलाटमेंट रजिस्ट्री होने के बाद अप्लाई हो जाएगी एवं खरीददारी को ओटीपी के लिए बेचने वाले के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed