फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSGPC Executive Committee took a big decision against Bhupinder Singh Assandh, took back powers

Panchkula News: भूपिंद्र सिंह असंध के खिलाफ एचएसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी ने लिया बड़ा फैसला, शक्तियां लीं वापस

Fri, 10 May 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
HSGPC Executive Committee took a big decision against Bhupinder Singh Assandh, took back powers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक पंचकूला के गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में हुई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक जूनियर मीत प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला की अध्यक्षता में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट 2014 की सेक्शन 19 (3) के तहत हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रधान भूपिंदर सिंह असंध द्वारा की जा रही गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रधान भूपिंदर असंध को 23 सितंबर 2023 को दिए सभी अधिकार वापस लेकर कार्यकारिणी कमेटी को सौंप दिए हैं।
असंध द्वारा लिए सभी गैरकानूनी फैसले जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट 2014 के विरुद्ध हैं, उनको भी तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसमें कर्मचारियों को द्वेष की भावना से निलंबित करने के प्रधान के फैसले पर चिंता जताकर उनकी निलंबन की परिस्थितियों और आरोपों की जांच करने के लिए भी एक कमेटी का गठन किया। इसके अलावा प्रधान द्वारा की गई नियुक्ति, पदोन्नति, सहायता राशि, कार सेवा आदि एवं 28 मार्च 2024 के बाद के सभी बैंक आपरेशन भी शामिल हैं, और भविष्य में भी बिना कार्यकारिणी कमेटी की मंजूरी के लिए फैसलों तथा बैंक खातों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सभी गड़बड़ियों की पड़ताल के लिए मीत प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। इसमें संयुक्त महासचिव सरदार मोहन जीत सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह जंगी, सरदार सुख सागर सिंह जोकि 10 दिन में अपनी जांच कर अनियमिताओं की रिपोर्ट सौंपेंगी। बैठक में कनिष्ठ प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवल के लियाव महासचिव (सरदार रमणीक सिंह मान) संयुक्त महासचिव (सरदार मोहनजीत सिंह), कमेटी मेंबर सरदार गुरबख्श सिंह खालसा, कमेटी सदस्य सरदार विनर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed