फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'How much was the order of the Supreme Court and the High Court in the cases registered against the Hon'ble

‘माननीयों पर दर्ज मामलों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश का कितना हुआ पालन’

Tue, 20 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
'How much was the order of the Supreme Court and the High Court in the cases registered against the Hon'ble
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने माननीयों पर लंबित मामलों में ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश का कितना पालन हुआ है इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट मित्र ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चल रहे कई मामलों में ट्रायल पर हाईकोर्ट रोक लगा चुका है। इस प्रकार रोक के आदेश जारी करने पर विचार करने की जरूरत है। वहीं, केंद्र सरकार ने बताया कि लुधियाना में पंजाब के एक रसूखदार नेता पर ट्रायल चल रहा है और केंद्र सरकार इस मामले में तीन दिन में रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि प्रदेश में माननीयों पर 68 केस लंबित हैं। 21 मामलों में ट्रायल जारी है और 44 में जांच। तीन मामलों को सीबीआई को रेफर किया गया है, जिनमें से दो केस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ हैं। केंद्र सरकार ने बताया कि पंजाब के पूर्व एमएलए अविनाश चंद्र व स्वर्ण सिंह फिल्लौर के खिलाफ मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अश्वनी कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एमपी व एमएलए पर लंबित मामलों की जानकारी मांगी थी। तब सामने आया था कि देशभर के 1765 माननीयों के खिलाफ 3045 आपराधिक मामले लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों की निगरानी के लिए हर हाईकोर्ट को हर तीन माह के भीतर एक सुनवाई करने का आदेश दिया था तथा हर सुनवाई पर आईजी स्तर के अधिकारी को कोर्ट में मौजूद रहने का भी निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed