फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   House of BJP leaders will surround Dussehra, bhartiya kissan union warns

दशहरा पर घेरेंगे भाजपा नेताओं के घर, भाकियू उग्राहां ने दी चेतावनी

Fri, 23 Oct 2020 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
House of BJP leaders will surround Dussehra, bhartiya kissan union warns
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) ने दशहरे पर केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में राज्यभर में भाजपा नेताओं के आवास घेरने की चेतावनी दी है। यूनियन के पदाधिकारियों ने राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि इसके साथ ही कारपोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंपों के सामने भी धरना दिया जाएगा। इस विरोध में यूनियन पदाधिकारियों ने अन्य किसान जत्थेबंदियों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के राष्ट्रीय सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि खेती, किसानी को समाप्त करने वाले कानूनों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। आने वाली 25 अक्तूबर को राज्यभर में केंद्र के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ यूनियन किसानों के संघर्ष को तेज करेगी। यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया है कि दशहरे के दिन सूबे के भाजपा नेताओं के आवासों को घेरा जाएगा। साथ ही कारपोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाकर समय की मांग की है। यदि तय समय में सरकार भी किसानों को लेकर कोई उचित फैसला नहीं ले पाती है तो जल्द ही सरकार के खिलाफ भी यूनियन सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed