{"_id":"68e02fc3a80a31ac830ae424","slug":"hooligans-will-be-paraded-openly-dcp-issued-strict-instructions-panchkula-news-c-16-1-pkl1017-836081-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गुंडागर्दी करने वालों की होगी खुलेआम परेड, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गुंडागर्दी करने वालों की होगी खुलेआम परेड, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में एसीपी, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज मौजूद थे। बैठक में डीसीपी ने निर्देश दिए कि जिले में गुंडागर्दी, दबंगई, अवैध वसूली और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की जल्द पहचान की जाए। ऐसे अपराधियों की भरे बाजार में परेड करवाई जाएगी, उनका जुलूस निकालकर सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूदखोरों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए जो गरीब लोगों का शोषण करते हैं। पुलिस को ऐसे लोगों की रिपोर्ट तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से भी अपील की गई कि वे इस प्रकार की शिकायतें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 8146630006 पर साझा करें।
डीसीपी ने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है और अपराध को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
डीसीपी ने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है और अपराध को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन