फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Honor ceremony of Punjabi players of Tokyo Olympics on August 12

टोक्यो ओलंपिक के पंजाबी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 12 अगस्त को

Wed, 11 Aug 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Honor ceremony of Punjabi players of Tokyo Olympics on August 12
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और अन्य खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए 12 अगस्त को विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी समारोह के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को कुद 32.67 करोड़ रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के खेल एवं युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने एक प्रेस बयान में दी।
विज्ञापन

राणा सोढी ने बताया कि खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि इस समारोह में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को रात के खाने की दावत दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा ईनाम राशि में इजाफा कर दिया गया है। अब पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं।
विज्ञापन

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाड़ियों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को 2.51-2.51 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ओलंपिक खेल के महिला हॉकी मुकाबलों में चौथे स्थान पर आकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी महिला खिलाड़ी गुरजीत कौर और रीना खोखर के अलावा एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में छठा स्थान हासिल करने वाली कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में भारत की नुमाइंदगी करने वाले पंजाब के अन्य खिलाड़ियों में मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, निशानेबाज अंजुम मौदगिल और अंगदवीर सिंह के अलावा एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह के साथ-साथ पैरालंपिक में हिस्सा लेने जा रही बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed