{"_id":"63a0c5048d4c5e12eb522c95","slug":"holiday-special-train-will-run-from-today-fare-will-be-rs-50-pkl-office-news-pkl471863977","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आज से चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन, 50 रुपये होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आज से चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन, 50 रुपये होगा किराया
विज्ञापन
कालका/शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर क्रिसमस और नववर्ष पर रेलवे ने हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार से कालका-शिमला रेलमार्ग पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने कालका-शिमला के बीच यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर यह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। वर्तमान में इस मार्ग पर रेल मोटर कार सहित छह गाड़ियां चल रही हैं। इन दिनों सभी गाड़ियां फुल हैं। 31 दिसंबर तक उक्त ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहेगी तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। कालका से शिमला का बस किराया भी 170 रुपये है।
प्रति व्यक्ति किराया रहेगा 50 रुपये
कालका से शिमला के लिए चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये रहेगा। यह अनारक्षित ट्रेन है। इसमेें कुल पांच सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:05 बजे चलेगी जोकि शाम को साढ़े सात बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं ट्रेन शिमला से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी जोकि दोपहर 3:50 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
फिलहाल छह ट्रेनें चल रही हैं इस मार्ग पर
कालका-शिमला मार्ग पर फिलहाल छह ट्रेनें चल रही हैं। कालका-शिमला पैसेंजर (04543) सुबह साढ़े ती बजे, रेल मोटर कार (72451) 5:25 बजे, शिवालिक डिलक्स (052451) 5:45 बजे, कालका-शिमला मेल (052453) 6:20 बजे, हिमदर्शन एक्सप्रेस (052459) सुबह 7 बजे, हिमालयन क्वीन (052455) दोपहर 12:10 बजे चलती है।
विज्ञापन
मंगलवार से कालका-शिमला ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है। इस ट्रेन के सभी डिब्बे सामान्य श्रेणी के होंगे। उक्त अनारक्षित ट्रेन का प्रति व्यक्ति 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। -सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, कालका